फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of two fraternities fight in Nagwa, two women injured

Muzaffarnagar News: नगवा में दो बिरादरी के लोगों में मारपीट, दो महिलाएं घायल

Wed, 07 Dec 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
People of two fraternities fight in Nagwa, two women injured
बुढ़ाना। नगवा गांव में किसी बात को लेकर अनुसूचित जाति और ठाकुर बिरादरी के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मारपीट में अनुसूचित जाति के परिवार की दो महिलाएं घायल हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

गांव नगवा में बुधवार को सुबह अनुसूचित जाति के अनुज का अपने की गांव के ठाकुर बिरादरी के अंकुश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि अंकुश व उसके परिवार के सदस्यों ने उनके घर में घुसकर उसके परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। इस मारपीट में सोनिया व सुमन घायल हो गई। मारपीट के आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना की तहरीर परिवार के रोहित ने बुढ़ाना कोतवाली में दी। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed