फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of Jagat Colony, opposed to making underpass

अंडरपास बनाने के विरोध में उतरे जगत कॉलोनी के लोग

Thu, 24 Jan 2019 12:17 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 24 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
People of Jagat Colony, opposed to making underpass
अंडरपास के विरोध में धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में श्मशान घाट जाने के लिए अंडरपास बनाने का विरोध शुरू हो गया है। जगत कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम से मिलकर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से कॉलोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वे किसी भी सूरत में अंडरपास नहीं बनने देंगे। एसडीएम ने कालोनी के लोगों से वार्ता कर उन्हें रेलवे अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उधर, एसडीएम ने अंडरपास बनाने को लेकर रेलवे अधिकारियों को दो फरवरी को तहसील में बुलवाया है। इस संबंध में एसडीएम ने रेलवे अधिकारियों और रालोद जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को वार्ता के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं ने 21 जनवरी को श्मशान घाट जाने के लिए अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया था। उस समय एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने धरने पर पहुंचकर रेलवे अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। एसडीएम के आश्वासन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया था। बुधवार को अंडरपास बनवाने की मांग का विरोध करते हुए जगत कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से वार्ता की।
विज्ञापन


उन्हें बताया कि रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरपास निकलने से कालेज में पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अंडरपास बनने के बाद रेलवे ट्रैक के नीचे जलभराव की स्थिति बन जाएगी, जिसकी वजह से जगत कालोनी वासियों को अंडरपास से दूसरी तरफ  जाने  में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कालोनी के लोगों ने एसडीएम को रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास को जनता कन्या इंटर कालेज शिवपुरी के सामने बनवाने की बात कही। कालोनी के लोगों ने एसडीएम से कहा कि वे अंडरपास की जगह फ्लाईओवर बनवाने का प्रस्ताव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर हम अपनी सहमति दे देंगे। कालोनी के लोगों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में अन्य जगह से अंडरपास नहीं निकलने देंगे। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने कॉलोनी के लोगों से वार्ता कर उन्हें दो फरवरी को होने वाली रालोद और रेलवे अधिकारियों की बैठक में आने को कहा है। वार्ता करने वालों में ठाकुर जगत सिंह, विजय राठी, संजय अहलावत, मनोज बालियान, बबलू राठी, अजयपाल आदि मौजूद रहे। उधर, रालोद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर का कहना है कि उनकी लोगों से बातचीत हुई। उनको अंडरपास के बारे में समझाया गया तो वे सहमत हो गए हैं।

बाईपास बनाने की मांग उठाई
जानसठ। गांव तालड़ा में बाईपास निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नकली सिंह पाल ने कहा कि गांव के विकास के लिए बाईपास का बनना जरूरी है। ग्राम प्रधान रतन सिंह, पूर्व प्रधान रामबीर पाल आदि वक्ताओं ने कहा कि बाईपास निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है। संघर्ष समिति द्वारा बाईपास निर्माण की मांग के लिए आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई। बैठक का संचालन मोहम्मद हारुन खान ने किया।

वहीं, दूसरी ओर गांव वाजिदपुर कवाली में ग्रामीणों ने बैठक कर तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव वाजिदपुर के जंगल में जयपुर निवासी यशपाल व उनकी पत्नी संतोष देवी द्वारा जो जमीन खरीदी गई है। उन्होंने अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद अपना व्यवसाय करने के लिए खरीदी है। यशपाल की पत्नी संतोष देवी गांव वाजिदपुर की लड़की है।


उन्होंने कहा कि यदि इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान वाजिदपुर सोरभ काकरान, अंकुर काकरान, अनंगपाल राठी, रतन सिंह, बल्लू खान, वेद प्रकाश धीमान, राजकुमार, कृष्णपाल, रामकुमार शर्मा, मणि शरण, बलराम पाल, सुधीर कुमार, विपिन उपाध्याय, मंगेराम, महिपाल, हरि सिंह, योगेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed