फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People liked the mischievous style of the children.

Muzaffarnagar News: लोगों को भाया बच्चों का नटखट अंदाज

Tue, 07 Feb 2023 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
People liked the mischievous style of the children.
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में बेबी शो का आयोजन किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में बेबी शो का आयोजन किया गया। बेबी-शो में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागी बच्चों के नटखट अंदाज और चंचलता के सभी कायल हो गए।
मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार ने उद्घाटन किया। पहले ग्रुप में तीन वर्ष तक के बच्चे, दूसरे ग्रुप में तीन वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चे तीसरे में पांच वर्ष से दस वर्ष और चौथे ग्रुप में दस वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन वर्ष आयु तक के ग्रुप में आर्य सिंह ने प्रथम, शान्वी गुप्ता ने द्वितीय और नवार्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन से पांच वर्ष आयु के ग्रुप में लिपि अरोरा ने प्रथम, काव्या वत्स ने द्वितीय और इवांका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच से दस वर्ष आयु के ग्रुप में कनक गर्ग ने प्रथम, अनन्या सिंह ने द्वितीय और अनन्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस से 13 वर्ष आयु के ग्रुप में यशस्वी तायल ने प्रथम, राधिका मित्तल ने द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में रिंकू गोयल, नेहा, दीपा गुप्ता एवं सुधा पालीवाल रही। मिलिंद अग्रवाल, महेश कुमार गर्ग, विनोद संगल, नवीन कुमार, रेनू अग्रवाल, आशा संगल, शशि गर्ग, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, समन्वयक आशीष कुमार त्यागी एवं हैड मिस्ट्रेस जूनियर विंग ममता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed