{"_id":"60ca3baf8ebc3e29e92cdcf2","slug":"people-became-careless-amidst-decreasing-cases-of-corona-muzaffarnagar-news-mrt5430565167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के घटते मामलों के बीच लापरवाह हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के घटते मामलों के बीच लापरवाह हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के घटते मामलों के बीच लापरवाह हुए लोग
मुजफ्फरनगर। कोरोना के लगातार घटते संक्रमण के बीच लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। बाजार में मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड गाइडलाइन को बिसराती भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण में फिर से इजाफा होने की आशंका बनी हुई है।
करीब डेढ़ माह तक चले कोरोना कर्फ्यू को पीछे छोड़ लोग अब इसके भयावह रूप को भूलते जा रहे हैं। इसकी पुष्टि शहर में उमड़ने वाली भीड़ और कोविड गाइडलाइन की अवहेलना स्वयं ही कर रही है। शहर की लगभग सभी सड़कों पर भारी भीड़ के बीच बड़ी संख्या में लोगों द्वारा मास्क से दूरी बना ली गई है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग बेमानी हो चुकी है, इसका लापरवाह लोगों को ख्याल तक नहीं आ पाया। अब शहर की सड़कों के साथ ही सभी बाजारों में व दुकानों पर एक-दूसरे से आगे निकलने की लगी होड़ के बीच कोरोना गाइडलाइन पूरी तरह से कहीं गुम हो चुकी है। कोरोना संक्रमण घटने व भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी नियमों का पालन कराने से हाथ खींच चुका है, जिसके चलते अब कहीं मास्क चेकिंग भी नहीं होती। ऐसे में कब कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।