फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Peethadheeshwar Swami Omanand

सच्ची श्रद्धाभक्ति से उत्तम फल की प्राप्ति : ओमानंद

Fri, 07 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Peethadheeshwar Swami Omanand
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ से आए पुरोहितों और आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चार से रामपुर तिराहे पर स्थित नारायणपुरम फेस-1 में नवनिर्मित शिव मंदिर में विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धाभक्ति से ही उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि शिव निर्गुण एवं सगुण है। उनके स्वरूपों का वर्णन करना कठिन है। शिव की भक्ति से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शिव के महामृत्युंजय मंत्र से आरोग्यता और दीर्घ जीवन का वरदान मिलता है। राम की भक्ति के लिए शिव ने हनुमान जी का अवतार लिया था। हुनमान जी शिव के ग्यारहवें अवतार है, इसलिए वे तीन लोकों के स्वामी एवं चारों युगों में पूजनीय है। जीव और वाणी में नियंत्रण तथा संयम ही लोक-परलोक की सफलता व सुख का साधन है। भगवान गणेश जी रिद्धि, सिद्धि प्रदान करते है, समस्त विघ्नों के नाशक है। स्वामी ने कहा कि कलियुग में प्रभु प्राप्ति का सरल साधन भक्ति है। सच्ची प्रार्थना से अंत:करण पवित्र और मन निर्मल हो जाता है। मंत्रोच्चारण कथा व्यास सुमन कृष्ण शास्त्री ने किया। श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ से पधारे पीठाधीश्वर का भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान जगपाल सिंह, पूर्व विधायक परमजीत मलिक, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, सुनील चौहान, नरेश कुमार, ठाकुर प्रदीप, भूपेंद्र सिंह, पीयूष पुंडीर आदि मौजूद रहे। भंडारे में भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed