{"_id":"64fcc74eca2156b12e07eb36","slug":"pay-attention-to-childrens-education-khap-president-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-7135-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें : खाप अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें : खाप अध्यक्ष
विज्ञापन
बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कालेज में देशवाल खाप के अधिवेशन में मंचसीन खाप चौधरी । स्रोत - आयो
छपार (मुजफ्फरनगर)। देशवाल खाप के वार्षिक अधिवेशन में खाप के अध्यक्ष बाबा राजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने ओर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
क्षेत्र के कस्बाई गांव बसेड़ा जनता इंटर काॅलेज में देशवाल खाप के 13वें अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें बागपत, शामली, मेरठ आदि जनपदों के हजारों लोगों ने भाग लिया। खाप की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। देशवाल खाप के चौधरी अध्यक्ष बाबा राजेंद्र सिंह ने अधिवेशन को संबोधित कर कहा कि उनका कार्य खाप को जोड़ना है। सभी को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना चाहिए समाज में ब्रह्मभोज बंद हो, शादियों में दहेज प्रथा दूर हो। समाज का कोई बच्चा गरीब परिवार से है ओर वह पढ़ना चाहता है उसका खर्च खाप को उठाना चाहिए, युवाओं को जोड़कर उन्हें कुरीतियों के बारे में जानकारी दी जाए ओर उन्हें दूर करने के प्रयास किए जाए।
आज युवा भटक रहा है, उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। सबसे अधिक ध्यान शिक्षा पर दिया जाए जिससे बच्चे कामयाब होंगे ओर देश भी उन्नति करेगा। गांव कसेरवा की एक युवती जज बनी हैं। उसने पूरी देशवाल खाप का सम्मान बढ़ाया है इसलिए अगर बच्चे अच्छे पढ़ेंगे, अच्छी नौकरी पर जाएगे तो देश में खाप का सम्मान बढे़गा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नरेंद्र देशवाल प्रमुख ब्लाक जानसठ, सुभाष बालियान सर्वखाप मंत्री, सुरेंद्र देशवाल एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, संजीव देशवाल, योगेंद्र, ओमकार ब्रह्मचारी, ब्रजबीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, विकास देशवाल, प्रदीप देशवाल, नीरज, बिट्टू देशवाल, अंशुल देशवाल, धर्मबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।