फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers were hit by one rupee if toll increased in Rohana

रोहाना में टोल बढ़ा तो यात्रियों पर पड़ी एक रुपये की मार

Thu, 14 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passengers were hit by one rupee if toll increased in Rohana
मुजफ्फरनगर। टोल की नई दरें लागू हो जाने के बाद रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिले में रोहाना टोल से गुजरनी वाली रोडवेज बसों में सवार यात्रियों से प्रति टिकट एक-एक रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर का किराया अब एक सौ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही एनएचएआई ने हाईवे के टोल प्लाजा पर टोल की नई दरें लागू की हैं। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर 31 मार्च तक कार, जीप और हल्के निजी वाहनों के एक बार गुजरने के 120 रुपये लिए जा रहे थे। एक अप्रैल से 35 रुपये बढ़ाकर टोल 155 रुपये कर दिया गया है। इसका असर रोडवेज के टिकट पर पड़ गया है। टोल वृद्धि की पूर्ति के लिए रोडवेज ने प्रति यात्री एक रुपये टिकट पर बढ़ा दिया है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नई दरें लागू हो गई है।
विज्ञापन

रोहाना टोल की यह है नई दरें
वाहन प्रकार एकल यात्रा डबल यात्रा मासिक
कार, जीप, छोटे निजी वाहन 155 230 5135
छोटे व्यावसायिक वाहन 235 350 7750
बस, ट्रक 460 695 15410
तीन से छह एक्सल 730 1095 24285
ओवरसाइज वाहन 925 1385 30820
छपार टोल से गुजरने पर नहीं बढ़ाया किराया
दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित छपार और मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से गुजरने पर अभी तक रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। परिवहन विभाग ने दोनों टोल के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहाना से गुजरती हैं 150 बसें
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे स्थित रोहाना टोल से रोजाना 150 बसें गुजरती हैं। इनमें 80 बसें मुजफ्फरनगर डिपो की हैं। सबसे ज्यादा टोल की वृद्धि रोहाना में ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed