{"_id":"67a11b92c4e6ed7fb505b9ce","slug":"passengers-upset-due-to-train-cancellation-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-139029-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान
Tue, 04 Feb 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
खतौली। दिल्ली-मुजफ्फरनगर रेलमार्ग पर ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्री परेशान हैं। दैनिक यात्रियों ने बंद की गई ट्रेनों को चलाए जाने की मांग की है। रेल विभाग ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस, दिल्ली मेमो को मार्च तक रद् किया है। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।
इस मार्ग पर पुरानी दिल्ली से मुजफ्फरनगर आने के लिए मात्र एक ही ट्रेन हरिद्वार एक्सप्रेस का ही संचालन किया जा रहा है। जिस कारण तीन रेल गाड़ियों की सवारियों को एक ही ट्रेन में सफर करना पड़ रहा है। एक ट्रेन में यात्रियों की भारी संख्या के कारण यात्रियों को लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों के भारी दबाव के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत, मास्टर रमेशचंद, विकास पाल, मोहम्मद नदीम, राजकुमार सैनी, गुलाब सिंह, आदिल आदि ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए रद्द की गई ट्रेनों को चलाने की मांग की है।