Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passenger from Odisha state dies after falling from a train

Muzaffarnagar News: ट्रेन से गिरकर उड़ीसा राज्य के यात्री की मौत

Thu, 05 Nov 2026 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Passenger from Odisha state dies after falling from a train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। टिटौड़ा रेलवे फाटक के निकट ट्रेन से गिरकर उड़ीसा राज्य के रंजीतनाथ (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है।
पुलिस ने बताया कि टिटौड़ा रेलवे फाटक निकट रेल लाइन पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उड़ीसा के जिला बालांगीर के थाना टिटलागढ़ के लूथुरबंद निवासी रंजीतनाथ के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक परिजनों ने आने से मना करते हुए बताया कि रंजीतनाथ पर कर्ज हो गया था, जिस कारण वह कामकाज करने के लिए घर से निकला था। मृतक की जेब से टिटलागढ़ से अंबाला कैंट तक का रेल टिकट मिला है। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed