फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pass carefully, these pits are deadly

संभलकर गुजरना, ये गड्ढ़े जानलेवा है

Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pass carefully, these pits are deadly
रतनपुरी-रार्धना मार्ग में गड्ढ़े ही गड्ढे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। देहात के संपर्क मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रहे हैं। गड्ढों में वाहन गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

रार्धना मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
रतनपुरी से रार्धना होते हुए सरधना जाने का संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से अपनी बदहाल है। चार वर्ष पूर्व गन्ना विभाग ने निर्माण कराया था। मार्ग रतनपुरी से मेरठ जिले के अकलपुरा, रार्धना, कुशावली, भमौरी, खेड़ा, सलावा, आखेपुर, ज्वालापुर, झिटकरी, नवाबगढ़ी गांवों को जोड़ते हुए सरधना तक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खतौली विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गड्ढों से होकर जाना पड़ता है जड़ौदा
मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जड़ौदा बस स्टैंड से गांव जड़ौदा तक डेढ़ किमी सड़क काफी दिनों से खस्ता हालत में है। राहगीरों और गन्ना किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्राथमिक के आधार पर मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ दिनकरपुर मार्ग
शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग से गांव दिनकरपुर जाने वाला लगभग एक किमी मार्ग पिछले तीन वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाने वाले इस मुख्य मार्ग को बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला।
टूटने लगा है गंगनहर पटरी
भोपा गंगनहर पटरी मार्ग जिसे शहीद मनोज कुमार के नाम से भी जाना जाता है। एक साल में ही वह टूटना शुरू हो गया है। इस मार्ग के संपर्क में लगभग छह गांव आते हैं।
शिकायत की, समाधान नहीं हुआ
जड़ौदा निवासी मोहम्मद फुरकान का कहना है कि कई बार ग्रामीण प्रशासन को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक की सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस मार्ग से जड़ौदा, मोलाहेड़ी लछेड़ा कई गांव के लोगों का आना जाना है। कई बार सड़क खराब होने के कारण दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
सड़क पर भर रहा नाले का पानी
रतनपुरी निवासी अर्जुन ठाकुर का कहना कि इस मार्ग पर बनाया गया नाला भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके कारण इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात के समय जलभराव की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इस मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण क्षेत्रवासियों के अलावा वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जल्द ही भरवाए जाएंगे गड्ढ़े
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह का कहना है कि बरसात के बाद कुछ सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। जल्द ही इन गड्ढों को पूरी तरह भरवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed