{"_id":"614f6b418ebc3effd35de2b1","slug":"party-will-run-on-the-road-to-honor-women-muzaffarnagar-news-mrt5578991103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के सम्मान के लिए पार्टी सड़कों पर उतरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सम्मान के लिए पार्टी सड़कों पर उतरेगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यालय पर आयोजित महिला सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के सम्मान के लिए पार्टी सड़कों पर उतरेगी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रियंवदा तोमर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व उनके हितों की रक्षा के लिए यदि सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पडे़ तो रालोद तैयार है।
उन्होंने ने सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मेलन में शामिल हुई और अपनी समस्याएं मुखर होकर उठा रही हैं। यह महिला जागृति की पहचान है। आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जयंत चौधरी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी किसी भी ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी जिस पर किसी महिला के साथ अपराध का आरोप भी हो।
पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रही. डॉ. प्रियंवदा तोमर ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर आगे आये और अपनी बात सही मंच पर रखे। महिला विंग की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा की सराहना की और आशा व्यक्ति की कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा ने कहा कि बिना जागरूकता के हक नहीं मिल सकता। महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। अन्य अनेक वक्ताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।