फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parking recovery on the land of municipal and PWD

पालिका और पीडब्लूडी की जमीन पर भी पार्किंग वसूली 

Thu, 14 Jun 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Parking recovery on the land of municipal and PWD
अवैध पार्किंग में खड़ीं बाइक। - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश में अफसरों ने ठेकेदारों को लूट की छूट दे दी है। शहर की जनता से पार्किंग के नाम पर मनमर्जी के पैसे वसूले जा रहे हैं। दुपहिया वाहनों से 30 और चौपहिया वाहनों से 70 रुपयों की वसूली हो रही है। ठेकेदारों ने विकास भवन से लेकर कंपनी बाग तक दोनों तरफ पार्किंग बना दी है। निजी घरों, पालिका और पीडब्लूडी की जमीन पर भी पार्किंग का पैसा लिया जा रहा है।  
विज्ञापन


जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में इस बार ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले हो रही है। ठेकेदार दुकान की जगह से लेकर पार्किंग तक में मनमर्जी पैसा वसूल रहे हैं। जिला प्रशासन ने यह तय ही नहीं किया है कि वह कितनी वसूली कर सकते हैं। शहर और जिले भर के लोग नुमाइश में अपने दुपहिया और चौपहिया वाहनों से आते हैं।
विज्ञापन


एक से लेकर तीन घंटे तक नुमाइश देखने में लगाते हैं। इस बीच पार्किंग का उनसे दुपहिया वाहन का 30 रुपये और चौपहिया वाहन का 70 रुपया वसूला जा रहा है। ठेकेदारों के पास इतनी बड़ी फौज है कि कोई उनके सामने बोल नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सिस्टम की लापरवाही के चलते ठेकेदारों की सबसे बड़ी अराजकता यह है कि उन्होंने विकास भवन से लेकर कंपनी बाग तक की सड़क की दोनों तरफ की जमीन को पार्किंग में तब्दील कर दिया है। हजारों वाहन यहां प्रतिदिन पार्किंग में लगते है। इसमें निजी घरों के सामने भी पार्किंग बना दी गई है। जनता की प्रतिदिन होने वाली लूट पर अफसर मौन हैं।  

तय रेट लेने का अधिकार: सिटी मजिस्ट्रेट 
मुजफ्फरनगर। प्रदर्शनी प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह का कहना है कि नुमाइश में ठेकेदारों को तीन जगह पार्किंग की अनुमति है। इनमें विकास भवन के सामने, कंपनी बाग के सामने और स्टेडियम के पास।


इसके साथ ही रेट भी तय हैं। साइकिल के दस रुपये, दुपहिया वाहन के बीस और चौपहिया वाहन के 50 रुपये ही ले सकेंगे। पार्किंग के बाहर सब जगह अब रेट की फ्लैक्सी लगवाई जाएगी। अधिक पैसा मांगने पर उनसे शिकायत की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed