{"_id":"6110220d8ebc3e7b2b222242","slug":"parking-lots-end-in-muzaffarnagar-city-muzaffarnagar-news-mrt551056196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पार्किंग स्थलों का वजूद खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पार्किंग स्थलों का वजूद खत्म
विज्ञापन
शहर के टाउनहाल रोड पर पार्किंग स्थल पर में लगी फास्ट फूड की दुकानें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर में पार्किंग स्थलों का वजूद खत्म
मुजफ्फरनगर। शहर में दुपहिया ौर कार आदि खड़े करने के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। नतीजतन शहर में रोजाना भीषण जाम लग रहा है। जाम के कारण यात्रियों की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है।
शहर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा चार पार्किंग स्थल बनाए गए थे। इन्हें शिवचौक पर गोल मार्केट के आगे, झांसी रानी के सामने डिवाइडर के दोनों ओर, कोर्ट रोड और टाउनहॉल के बाहर विकसित किया गया था। ये पार्किंग स्थल कुछ दिन तक तो ठीक चले, लेकिन कुछ समय बाद इनमें से तीन पार्किंग स्थल पालिका द्वारा ही खत्म करा दिए गए। शहर के कोर्ट रोड स्थित पार्किंग स्थल पर आधुनिक शौचालय का निर्माण कर दिया गया, जिसके चलते यहां वाहन पार्क होने बंद हो गए। इससे पहले शिवचौक स्थित पार्किंग स्थल भी किन्हीं कारणों से पालिका द्वारा बंद कर दिया गया, जबकि झांसी रानी चौक स्थित पार्किंग स्थल में ठेकेदार द्वारा ही ठेली विक्रेताओं का अस्थायी बाजार सजवा दिया गया। इस मामले में पालिका द्वारा ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अस्थायी बाजार को हटवा दिया, लेकिन अब फिर से यह अस्थायी बाजार पूरी तरह से सज चुका है। वहीं, झांसी रानी पार्क के अगले हिस्से को भी पालिका द्वारा कथित सुंदरीकरण के नाम पर तोड़कर वहां सड़क बना दी गई, लेकिन नवनिर्मित सड़क को दोनों ओर से आवाजाही के लिए अब तक पूरी तरह से बंद रखा गया है। नतीजतन, यहां भी अतिक्रमण कर पूरी तरह से अस्थायी बाजार सज चुका है। इसके साथ ही टाउन हाल रोड स्थित पार्किंग स्थल पर भी ठेकेदार द्वारा अधिकांश क्षेत्र में अस्थायी दुकानें लगवा दी गईं हैं, जिसके चलते पार्किंग के लिए थोड़ा सा ही क्षेत्र बाकी रह गया है। शहर के पार्किंग स्थल खत्म होने के चलते अब दुपहिया व कार आदि वाहन शहर की सड़कों पर ही खड़े होने लगे हैं, जिसके चलते शहर में एक ओर जहां अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं शहर की सड़कों पर भी रोजाना जाम रहने लगा है।
पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि शहर में नए पार्किंग स्थल के लिए जगह की तलाश की जा रही है। शौचालय कोर्ट रोड के व्यापारी वर्ग की मांग पर बनाया गया है। वहीं, झांसी रानी पार्किंग स्थल के लिए नए ठेकेदार की नियुक्ति की जाएगी।