फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   parking boy beaten by sp supporters in Muzaffarnagar, ruckus in bijnor during samajwadi party protest

सपा का हल्ला बोल : बिजनौर में पुलिस से नोकझोंक, मुजफ्फरनगर में पार्किंग कर्मचारी से मारपीट

Thu, 15 Jul 2021 06:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jul 2021 06:21 PM IST
सार

सपा समर्थकों ने युवक पर तहसील गेट का बैरियर गिराने का आरोप लगाते हुए मारपीट की, जबकि बिजनौर में पुलिस ने बैरियर गिराकर सपा समर्थकों को रोकने की कोशिश थी।

विज्ञापन
parking boy beaten by sp supporters in Muzaffarnagar, ruckus in bijnor during samajwadi party protest
मुजफ्फरनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्किंग कर्मचारी से की मारपीट बिजनौर में पुलिस से नोकझोंक - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान सदर तहसील के गेट पर सपा नेताओं ने पार्किंग कर्मचारी पवन के साथ मारपीट की। हंगामे के बीच पुलिस ने युवक को बामुश्किल सपा कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। वहीं बिजनौर में सपा समर्थकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सपा समर्थकों ने पार्किंग कर्मचारी पर तहसील गेट का बैरियर गिराने का आरोप लगाते हुए मारपीट की, जबकि पुलिस ने बैरियर गिराकर सपाइयों को रोकने की कोशिश थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में पीड़ित युवक पवन की ओर से चार सपा नेताओं जिला महासचिव जिया चौधरी, समीर खान, सलमान त्यागी और एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों, जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली के आरोप सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजनौर जिला मुख्यालय समेत  तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया।

गुरुवार सुबह दिल्ली रोड से सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।  इसके अलावा धामपुर नजीबाबाद चांदपुर नगीना में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया ।
बिजनौर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में जाने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

सहारनपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों, जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली के आरोप सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया।

गुरुवार सुबह दिल्ली रोड से सपा कार्यकर्ता भैंसा-बुग्गी पर बाइक और सिलिंडर रखकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में सदर तहसील पहुंचे। इसी तरह अन्य तहसीलों पर भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed