पानीपत-खटीमा राजमार्ग गड्ढों में तब्दील
सिखेड़ा। अधिकारियों की अनदेखी के चलते पानीपत खटीमा-राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग का निर्माण या गड्ढों को भरने की प्रशासन से मांग की है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बाईपास से ही सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। कई बार जाम की स्थिति बनी रहती हैं। बाईपास पीर के पास बहादरपुर मोड़, निराना के आसपास गहरे गड्ढे कभी भी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकते हैं, जबकि छोटे वाहन बाइक आदि इनमें गिरकर कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। वहीं, सिखेड़ा में देवी मंदिर के सामने, बस अड्डा से थाने के सामने गहरे गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। सिखेड़ा निवासी भाकियू के चौधरी योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान चौधरी उदयवीर सिंह, एडवोकेट सतेशवर, समाजसेवी प्रवेश पाल, डॉक्टर दानवीर सिंह, चौधरी विनय पाल, अर्जुन पाल, सुशील सिंह आर्य, अंशुल चौधरी ने प्रशासन से सड़क का पुनर्निर्माण कराने या गड्ढों को भरवाने की मांग की है।