फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti in Muzaffarnagar

उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

Tue, 09 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti in Muzaffarnagar
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला प्रभारी डॉक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि पार्टी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नाम बजट पर सहमति पत्र भी भेजेंगे।

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश मंत्री और जिले के प्रभारी डॉक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि 14 फरवरी तक प्रत्येक मंडल पर बैठक होगी। प्रधानमंत्री के नाम बजट पर सहमति पत्र भी भेजे जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भाजपा की रीढ़ उसका बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता है। हमें प्रत्येक गांव में मोदी और योगी की सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। कोविड 19 के बीच सर्वजन हिताय बजट देने का काम किया गया है। बैठक में सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि, नितिन मलिक, संजय गर्ग, बिजेंद्र पाल, राकेश आडवाणी रोहताश पाल, अमित चौधरी, राजीव गुर्जर, बोबिंद्र सहरावत, राहुल वर्मा, रेनू गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, रमेश खुराना, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुरेंद्र देव शर्मा, सुधीर सैनी, रूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वीरपाल निर्वाल, श्रीमोहन तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed