{"_id":"61e57e5e6850b104e922fcc1","slug":"panchayat-in-the-sisauli-village-of-muzaffarnagar-and-chaudhary-naresh-tikait-said-that-there-is-no-restriction-on-the-entry-of-any-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकैत के आवास पर हुई पंचायत: बड़े चौधरी बोले- सिसौली के दरवाजे सभी के लिए खुले, राजनीतिक दलों के लिए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकैत के आवास पर हुई पंचायत: बड़े चौधरी बोले- सिसौली के दरवाजे सभी के लिए खुले, राजनीतिक दलों के लिए कही ये बात
Mon, 17 Jan 2022 08:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:04 PM IST
सार
सिसौली में टिकैत के आवास पर सोमवार को पंचायत हुई। पंचायत में बड़े चौधरी ने कहा कि सिसौली में सभी के लिए दरवाजे खुले है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के आने-जाने पर रोक नहीं है।
विज्ञापन
पंचायत में बोलते चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सिसौली के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के आने-जाने पर रोक नहीं है। सिसौली को बड़प्पन दिखाना होगा। किसी के वोट के अधिकार में कोई दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक दल भी कम खर्च और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
सिसौली कस्बे की पट्टी चौधरान स्थित टिकैत के आवास पर भाकियू की मासिक पंचायत हुई। जिसमें चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सिसौली और टिकैत परिवार को किसी पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसान अपनी मर्जी से वोट करें। सभी राजनीतिक दल अपना प्रचार करें, किसी के प्रत्याशी पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। सबको आने-जाने का पूरा हक है। शांतिपूर्ण चुनाव होने चाहिए। समाज का भाईचारा नहीं टूटना चाहिए। वहीं पंचायत की अध्यक्षता गढ़ी नौआबाद निवासी देवी सिंह और संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
भाकियू ने बुजुर्ग किसानों को किया गया सम्मानित
मासिक पंचायत में किसान आंदोलन के सहयोगी 80 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का फोटो देकर सम्मानित किया। राजवीर मलिक, फुगाना, मांगेराम अध्यक्ष, सुक्रम पाल हड़ोली, रमेश मुंडभर को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार