{"_id":"57e18ece4f1c1bff44a82d15","slug":"pakistan-flag-blew-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का झंडा फूंका, शीघ्र कार्रवाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का झंडा फूंका, शीघ्र कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पाकिस्तान का झंडा फूंकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए नगर के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं शिवचौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का झंडा फूंककर आक्रोश प्रकट किया।
पैगाम-ए-इंसानियत के बैनर तले विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंककर केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल, विकास बालियान, पैगाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही, असद जमा एडवोकेट, सभासद योगेश मित्तल, शाहिद राजा, बिजेंद्र पाल, नीरज त्यागी, जितेंद्र काम्बोज, नरेश नंदू सभासद, राजकुमार आदि ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विहिप कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। ग्रीन फिल्ड स्कूल के बच्चों ने भी मोमबत्ती जला कर शहीदों का नमन किया तथा दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उधर, राष्ट्रीय जनसंघ कार्यकर्ताओं ने तुलसी पार्क में हवन यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी। विशाल शर्मा, अतुल शर्मा, कमल शर्मा, मेहताब सैफी, आशीष बालियान, सुनील शर्मा, कमलदीप सिंह, भूप सिंह, मनोज तिवारी, हरीश अरोरा, अजय कृष्णपाल, अमित पाल, शैलेंद्र कुमार, हरीश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा। विवेक गर्ग, सलीम, सुरेंद्र मित्तल, सुनील ग्रोवर, चमनलाल कुक्की, शलभ गुप्ता, अशोक कौशिक आदि मौजूद रहे।