फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Padmashree Doctor Anil Joshi

नागिन नदी उद्गम के पुनर्जीवन का कार्य देखने पदमश्री अनिल जोशी पहुंचे

Thu, 19 Sep 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Padmashree Doctor Anil Joshi
गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के उदगम स्थल को देखते पदमश्री डॉक्टर अनिल जोशी। - फोटो : KHATAULI
नागिन नदी के उद्गम स्थल देखने पद्मश्री डॉक्टर अनिल जोशी पहुंचे
विज्ञापन

खतौली। गांव अंतवाड़ा में नीर फाउंडेशन की ओर से अपनी नदी संरक्षण कार्यक्रम के तहत हैस्को के साथ जिला प्रशासन व नमामि गंगे से प्रारंभ किया गया नागिन नदी उद्गम पुनर्जीवन का कार्य देखने के लिए पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉक्टर अनिल जोशी पहुंचे।

नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी ने बताया कि उनका उद्देश्य नदी का पुनर्जीवन है। इस कड़ी में हम गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी उद्गम स्थल को विस्तार देते हुए वहां झील व रिचार्ज पिटस बनाने कार्य कर रहे हैं। इसमें हैस्को, जिला प्रशासन, ग्राम समाज तथा नमामि गंगा टीम हमें सहयोग कर रही है। इसका करीब 50 प्रतिशत कार्य पांच अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उद्गम स्थल पर कार्य तेजी से चल रहा है। यहां करीब 200 रिचार्जिंग पिट बनाए जा चुके हैं। बड़ी खाई भी बनाई गई है था नदी की जमीन को भी कब्जामुक्त कराने का कार्य करा लिया गया है। यहां बड़े स्तर पर पौधरोपण कराने की भी तैयारी की जा रही है। उद्गम स्थल से लेकर पांच किलोमीटर की दूरी तक कोई वातावरण ठीक है। हमारा लक्ष्य इस पांच किलोमीटर तक की नदी को नवंबर माह तक स्वच्छ बनाना है। इस कार्य को देखने के लिए बुधवार को पद्मश्री डा. अनिल जोशी गांव में पहुंचे। अनिल जोशी नागिन नदी के उद्गम कार्य को देखकर गदगद नजर आए। उन्होंने इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निदेशक ने बताया कि नागिन नदी के उद्गम का कार्य पूर्ण होने के पश्चात यहां अक्तूबर माह में ही नदी महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में नमामि गंगे के डीजी सहित भारत सरकार से जल शक्ति मंत्रालय के सचिव सहित देशभर से विषय विशेषज्ञ, गांवों के किसान, स्कूली बच्चेें व सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed