{"_id":"6835ba24fd2f536ea2034d1d","slug":"pac-divers-were-busy-searching-for-aniket-throughout-the-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-146585-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनिकेत की तलाश में दिनभर लगे रहे पीएसी के गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनिकेत की तलाश में दिनभर लगे रहे पीएसी के गोताखोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गंगनहर में डूबे मोहल्ला देवीदास निवासी नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी अनिकेत की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही। पीएसी के गोताखोर मोटरबोट से गंगनहर में उसको तलाशते रहे। शाम तक उनको कोई सफलता नहीं मिली।
मोहल्ला देवीदास निवासी अनिकेत नगर पालिका में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी है। वह अपने साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था। गंगनहर स्नानघाट पर नहाते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया। अनिकेत को पानी में डूबता देखकर उसे बचाने का प्रयास भी किया था, मगर पानी का तेज बहाव होने से उसे बचाया नहीं जा सका था।
पीएसी के गोताखोर अनिकेत की तलाश कर रहे हैं। खलासी नहर का पानी भी रुकवाया गया है। मंगलवार को गोताखोरों ने मोटरबोट के साथ अलकनंदा पुल से सठेड़ी पुल तक उसकी तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। सफाई कर्मी घर में इकलौता पुत्र था। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि ने बताया कि सलावा झाल पर भी इस बारे सूचना दी गई है। मोहल्ले के लोग लगातार गंगनहर में उसकी तलाश करा रहे हैं।