फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Oyo hotel raided, nine couples found, operator arrested

Raid in Oyo Hotel: पुलिस के हाथ लगी ऐसी चीज, जिससे चल रहा था गलत धंधा, अलग-अलग कमरों में मिले नौ जोड़े

Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
सार

Raid in Oyo Hotel : पुलिस ने छापामारी की तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। अलग-अलग कमरों से जोड़े भागने लगे लेकिन, पुलिस ने नौ कमरों से नौ जोड़ों को पकड़ लिया।वहीं, पुलिस के हाथ ऐसी जीच लगी है, जिससे होटल में गलत धंधा चल रहा था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Oyo hotel raided, nine couples found, operator arrested
ओयो होटल में छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में एसडीएम व सीओ ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट होटल पर छापा मारा। अधिकारियों को होटल में नौ जोड़े मिले। उनके बयान लेकर व पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया और होटल को सील कर संचालक गढ़ी बहादरपुर निवासी आर्यन बालियान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि मौके से 20 अतिरिक्त आधार कार्ड मिले हैं। होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी संजीव सुमन व एसडीएम सदर परमानंद झा को एटूजेड रोड पर ओयो होटलों में गलत गतिविधि की शिकायत मिली थी। सोमवार को एसडीएम ने सीओ नई मंडी हेमंत कुमार व नई मंडी पुलिस को साथ लेकर वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छापामारी के दौरान होटल के नौ कमरों में नौ जोड़े मिले। एसडीएम के अनुसार, उन्होंने वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। इस होटल पर ओयो लिखा गया था। अधिकारियों ने होटल का रजिस्टर चेक किया तो रजिस्टर में एंट्री और आधार कार्ड में भिन्नता पाई।

विज्ञापन

होटल में मिले जोड़ों की एंट्री है लेकिन, उनके आधार कार्ड नहीं मिले। जो 20 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। वे दूसरे नाम से हैं, उनकी एंट्री नहीं मिली। रजिस्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि बरामद अतिरिक्त आधार कार्ड को एंट्री करने में प्रयाेग किया जाता था। सीओ मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि होटल संचालक आर्यन बालियान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात

होटल बंद कर भागे संचालक
एसडीएम सदर ने बताया कि जिस जगह पर छापा मारा गया, उसके आसपास चार अन्य ओयो होटल भी हैं। वे सभी छापामारी की जानकारी पाकर अपने होटल बंद कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed