Raid in Oyo Hotel: पुलिस के हाथ लगी ऐसी चीज, जिससे चल रहा था गलत धंधा, अलग-अलग कमरों में मिले नौ जोड़े
Raid in Oyo Hotel : पुलिस ने छापामारी की तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। अलग-अलग कमरों से जोड़े भागने लगे लेकिन, पुलिस ने नौ कमरों से नौ जोड़ों को पकड़ लिया।वहीं, पुलिस के हाथ ऐसी जीच लगी है, जिससे होटल में गलत धंधा चल रहा था।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एसडीएम व सीओ ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट होटल पर छापा मारा। अधिकारियों को होटल में नौ जोड़े मिले। उनके बयान लेकर व पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया और होटल को सील कर संचालक गढ़ी बहादरपुर निवासी आर्यन बालियान को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि मौके से 20 अतिरिक्त आधार कार्ड मिले हैं। होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी संजीव सुमन व एसडीएम सदर परमानंद झा को एटूजेड रोड पर ओयो होटलों में गलत गतिविधि की शिकायत मिली थी। सोमवार को एसडीएम ने सीओ नई मंडी हेमंत कुमार व नई मंडी पुलिस को साथ लेकर वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा।
वहीं, छापामारी के दौरान होटल के नौ कमरों में नौ जोड़े मिले। एसडीएम के अनुसार, उन्होंने वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। इस होटल पर ओयो लिखा गया था। अधिकारियों ने होटल का रजिस्टर चेक किया तो रजिस्टर में एंट्री और आधार कार्ड में भिन्नता पाई।
होटल में मिले जोड़ों की एंट्री है लेकिन, उनके आधार कार्ड नहीं मिले। जो 20 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। वे दूसरे नाम से हैं, उनकी एंट्री नहीं मिली। रजिस्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि बरामद अतिरिक्त आधार कार्ड को एंट्री करने में प्रयाेग किया जाता था। सीओ मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि होटल संचालक आर्यन बालियान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात
होटल बंद कर भागे संचालक
एसडीएम सदर ने बताया कि जिस जगह पर छापा मारा गया, उसके आसपास चार अन्य ओयो होटल भी हैं। वे सभी छापामारी की जानकारी पाकर अपने होटल बंद कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...