{"_id":"608854ef8ebc3e5911503c6e","slug":"oxygen-sufficient-cylinders-are-not-available-for-refilling-muzaffarnagar-news-mrt536254723","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसएसपी ने किया ऑक्सीजन प्लांट स्थठ्ठद्दद्गञ्जद्बह्लद्यद्ग\t7\tस्ड्ड1द्ग\t7\tस्ड्ड1द्ग-ष्टद्यशह्यद्ग\t7\tष्टद्यशह्यद्ग \t \t\t स्ह्लश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसएसपी ने किया ऑक्सीजन प्लांट स्थठ्ठद्दद्गञ्जद्बह्लद्यद्ग 7 स्ड्ड1द्ग 7 स्ड्ड1द्ग-ष्टद्यशह्यद्ग 7 ष्टद्यशह्यद्ग स्ह्लश
विज्ञापन
ऑक्सीजन पर्याप्त, रिफिलिंग के लिए नहीं मिल रहे सिलिंडर
मुजफ्फरनगर। ऑक्सीजन गैस सिलिंडर रिफिल कराने के लिए मची मारामारी के बाद डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ ऑक्सीजन फैक्टरियों का निरीक्षण किया। पता चला कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, रिफिलिंग के लिए सिलिंडन की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके लिए उद्योगों से सहयोग मांगा गया है। इसके अलावा डीएम ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर परिसर में में लगने वाले ऑक्सीजन कैप्सूल के स्थल पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम और एसएसपी ने मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र मेरठ रोड पर स्थित रामा गैसेस फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अफसर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह भी साथ रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने फैक्टरी मालिक अंकित सिंघल के साथ ऑक्सीजन के उत्पादन और सप्लाई को लेकर चर्चा की। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त है। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए सिलिंडरों की आपूर्ति की परेशानी जरूर सामने आई है। रिफिल के लिए सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इसके लिए उद्योगों से सहयोग मांगा गया है। उद्योगों से काफी सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में ही स्थित बाबा गैसेज फैक्टरी का भी निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावा डीएम और एसएसपी ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां पर स्थापित कराये जा रहे ऑक्सीजन कैप्सूल के लिए चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में केन्द्र सरकार की ओर से ऑक्सीजन प्लांट के रूप में एक 20 हजार किलो लीटर ऑक्सीजन क्षमता वाला कैप्सूल स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। ऑक्सीजन कैपसूल तैयार हो गया है, इसको जल्द ही स्थापित करा दिया जायेगा। उधर, बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में अंसारी रोड रामा गैस एजेंसी पर अपनी देखरेख में गैस सिलिंडरों का वितरण कराया।
विज्ञापन
घरों में जमा किये गए है ऑक्सीजन सिलिंडर
मुजफ्फरनगर। शहर में कुछ पैसे वाले लोगों ने भावी समस्या को देखते हुए अपने घरों में ऑक्सीजन के सिलिंडर खरीद कर रख लिए हें। सैकड़ों की संख्या में ऐसा हो जाने से शहर में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी पड़ी है। जिला प्रशासन को ऐसे लोगों से अपील करनी चाहिए, जिन्होंने बिना जरूरत के अपने घरों में सिलिंडर रख रखे हैं। इससे जरूरत वाले लोग प्रभावित हो रहे है। निश्चित समय देने के बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
हॉस्पिटल के लिए ऑक्सीजन की किल्लत नहीं
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि प्राइवेट तरीके से सिलिंडर खरीदकर घर में रखने वालों ने अव्यवस्था की है। किसी भी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं है। कुछ हॉस्पिटल ने जो गैस खत्म होने की बात की थी, वह दस-12 घंटे बाद की बात कर रहे थे। हमने हॉस्पिटल के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है।