Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Owaisi is a man of the government; Chandrashekhar should have stayed away: Tikait

ओवैसी सरकार के आदमी, चंद्रशेखर को दूर रहना चाहिए था : टिकैत

Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Owaisi is a man of the government; Chandrashekhar should have stayed away: Tikait
राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता - फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सरकार के आदमी हैं। आसपा प्रमुख चंद्रशेखर को ओवैसी से दूरी बनाए रखनी चाहिए थी। गन्ने की बेल्ट में किसान परेशान हैं। धान के किसानों को परेशानी है। किसान की लागत बढ़ रही है। गन्ने का मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद प्रतिक्रिया में टिकैत ने कहा कि ओवैसी सिर्फ पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ बयान देते हैं। मुसलमानों को भ्रमित नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव की वर्तमान में सरकार नहीं है, फिर भी ओवैसी उनके खिलाफ बयान देते हैं। सरकार के खिलाफ वह कभी बयानबाजी नहीं करते।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि यदि चुनाव में बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार जीतेगी। यह भी दावा किया कि ईमानदारी से चुनाव होने पर विपक्ष की जीत सुनिश्चित है। एसआईआर के संबंध में, टिकैत ने पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि धान की खरीद में बिचौलिया हटने चाहिए। एमएसपी गारंटी कानून बनना चाहिए। वोट पर सबका अधिकार है। कोई भी व्यक्ति किसी के कहने से कभी वोट नहीं देता। सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed