{"_id":"682e27fd5351f0f75b082e79","slug":"overloaded-dumpers-carrying-soil-in-biralsi-broke-the-road-anger-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-146144-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिरालसी में मिट्टी उठाने वाले ओवरलोड डंपरों ने तोड़ डाली सड़क, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिरालसी में मिट्टी उठाने वाले ओवरलोड डंपरों ने तोड़ डाली सड़क, आक्रोश
विज्ञापन
चरथावल। जिले की सीमा से सटे निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग में बिरालसी से मिट्टी खनन में लगे ओवरलोड डंपरों से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपरों की मिट्टी ढुलाई कार्य रोककर नाराजगी जताई। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सोमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, रामपाल शर्मा, सतीश, अरविंद सिंह, भूपेंद्र, प्रभात पुंडीर आदि ने इंटर कॉलेज रोड पर पहुंचकर डंपरों की मिट्टी ढुलाई कार्य रुकवा कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक डंपर से 400 क्विंटल तक वजन मिट्टी ढुलाई से गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। रोजाना 30-40 डंपरों के चक्कर मिट्टी ढुलाई में कर रहे हैं। आसपास गांवों के 600 से ज्यादा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कॉलेज आने-जाने में दिक्कत हो रही है। यह मार्ग से पीपलशाह होकर कई गांवों का संपर्क जोड़ता है। मिट्टी खनन के कारण आमजन को परेशानी हो रहा है। रोजाना उड़ता धूल का गुब्बार संक्रमक रोगों को बढ़ावा दे रहा है।
ग्रामीणों ने एनएचएआई की कार्यदायी कंपनी का काम रुकवा कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण, प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए अवगत कराया जाएगा।