{"_id":"682cd9465cb7ba809a024132","slug":"overbridge-built-to-go-to-tehsil-lawyers-and-litigants-will-remain-safe-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-146027-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तहसील में जाने को बने ओवरब्रिज, वकील व वादकारी रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तहसील में जाने को बने ओवरब्रिज, वकील व वादकारी रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे में पानीपत खटीमा हाइवे का निर्माण होने से कचहरी से तहसील के अंदर जाने के लिए एनएचएआई की ओर से सिर्फ एक छोटा कट बनवाया गया है। इस कट से गुजरने के लिए हाइवे की सड़क पार कर तहसील के अंदर जाने के लिए वकीलों, दस्तावेज लेखकों और वादकारियों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है।
वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने कचहरी के अंदर से हाइवे पार करके तहसील में न्यायालय संबंधी कार्य के लिए जाने को शासन और प्रशासन से ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। वकीलों और दस्तावेज लेखकों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से वकीलों, दस्तावेज लेखकों और वादकारियों को तहसील में जाने के लिए सुविधा मिलेगी और हादसा होने का खतरा भी नहीं रहेगा।
———————————————
-ओवरब्रिज बनाने से हादसों का खतरा टलेगा
(फोटो)
1-दस्तावेज लेखक विनय कुमार शर्मा का शर्मा का कहना है कि कचहरी परिसर से हाइवे की सड़क पार करके तहसील के अंदर जाने के लिए वकीलों, दस्तावेज लेखकों और वादकारियों को तेज गति से गुजरने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। अगर ओवरब्रिज बन जाए, तो सभी को सुविधाएं मिलेगी और हादसे होने का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
————————————————-
-वाहनों की टक्कर लगने से घायल हो चुके कई वकील
(फोटो)
2-अधिवक्ता इमान अली का कहना है कि कचहरी परिसर से तहसील के अंदर जाते हुए हाइवे की सड़क पार करते हुए तेज वाहनों की टक्कर लगने से कई अधिवक्ता घायल हो चुके हैं। इनके अलावा कई वादकारियों को भी वाहन टक्कर मारकर घायल कर चुके हैं। अगर ओवरब्रिज का निर्माण हो जाए, तो हादसे नहीं होंगे।
————————————————
-मंत्रियों से ओवरब्रिज बनवाने की करेंगे मांग
(फोटो)
3-अधिवक्ता तेजपाल कश्यप का कहना है कि हाइवे की सड़क पार करते हुए हादसे होने की घटनाओं को देखते हुए तहसील बार संघ एसोसिएशन के अधिवक्ता प्रशासन से कचहरी से तहसील में जाने के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग की जाएगी। इसके लिए भाजपा मंत्रियों से भी मांग की जाएगी।
———————————-
-कचहरी से तहसील के अंदर जाने के लिए हाइवे की सड़क में कट नहीं बनने चाहिए थे। इससे हादसे होने का खतरा बना ही रहेगा। इसके समाधान के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। समस्या का समाधान कराया जाएगा। —————-जयेंद्र सिंह, एसडीएम, जानसठ।