फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Over 30 thousand older vehicles running

दौड़ रहे 30 हजार से अधिक उम्रदराज वाहन

Sun, 12 Nov 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Over 30 thousand older vehicles running
demo - फोटो : demo
मुजफ्फरनगर में एनसीआर में बढ़े प्रदूषण के बाद उम्रदराज वाहनों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया गया है। 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर एआरटीओ ने एक दिन अभियान चलाकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है, जबकि जिले में 30 हजार से अधिक पुराने वाहन दौड़ रहे हैं। हालांकि विभागीय अफसर पंजीकरण निरस्त करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली और एनसीआर में एक सप्ताह से स्मॉग और कोहरा छाया हुआ है। धुंध में प्रदूषण के कारण एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर एनजीटी ने पुराने वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एआरटीओ ने कार्रवाई कर एक हजार से वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए हैं। इसके बाद कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिले में 30 हजार से अधिक पुराने वाहन दौड़ रहे हैं। जिनमें डीजल वाहनों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
यह ऐसे वाहन हैं कि जिनके संचालन की मियाद पूर्ण हो चुकी है। इनमें ट्रक, जीप और मिनी बस अधिक शामिल है, जबकि पेट्रोल वाहनों में मारुति, वैन आदि शामिल है। इन पर कार्रवाई से विभागीय अधिकारी कदम पीछे खींचे हुए है। कुछ वाहनों की फिटनेस जांचने के बाद उन्हें एनओसी भी दी जा रही है। एनओसी नहीं लेने वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर पुराने वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। वाहनों की जांच हो रही है, जो वाहन पुराने है। उनका पंजीकरण निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed