फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outsiders left ARTO, officers arrived again

Muzaffarnagar News: एआरटीओ से निकल गए बाहरी, फिर पहुंचे अधिकारी

Sat, 13 Jul 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Outsiders left ARTO, officers arrived again
मुजफ्फरनगर। लखनऊ की नाराजगी के बाद सरकारी कार्यालयों को बाहरी लोगों से मुक्त करने का अभियान कछुआ चाल से शुरू हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ नई मंडी रूपाली राव ने एआरटीओ में छापा मारा और मुख्य गेट बंद कराकर लोगों से जानकारी ली। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही यहां रोज नजर आने वाले बाहरी व्यक्ति चंपत हो गए और अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एआरटीओ में बाहरी लोगों के काम करने की सूचना पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ मंडी ने छापा मारा। दोनों ने पहले पूरे कार्यालय को देखा और बाद में कार्यालय का मुख्य गेट बंद करा दिया ताकि कोई भी बाहर न निकल सके। इसके बाद अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एआरटीओ अजय मिश्रा अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में आरआई नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और दोनों अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर वहां मौजूद लोगों के नाम व पते नोट किए गए। उनसे वहां आने का प्रयोजन भी पूछा गया। कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। लगभग एक घंटे की कार्रवाई के बाद भी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। उधर, पूछताछ करने के बाद सभी व्यक्तियों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

सुबह से ही अलर्ट थे बाहरी, गेट पर थी निगाह
एआरटीओ के बाहर दो दर्जन से अधिक एजेंट अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं। अधिकारियों को वहां पहुंचा देख कर सभी एजेंट दुकान बंद कर चले गए। इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय में काम करने और रोजाना नजर आने वाले बाहरी व्यक्ति सुबह से ही अलर्ट थे। जिले के अधिकारियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। यही वजह है कि सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ को यहां कोई नहीं मिला।
डीएम के आदेश पर एआरटीओ में छापा मारा गया था। सूचना थी कि वहां बाहरी लोग कार्यालय में काम करते हैं। जांच पड़ताल में कोई बाहरी व्यक्ति काम करता हुआ नहीं मिला है। रूपाली राव, सीओ नई मंडी।


तहसील में काम करते मिले दोनों लोगों की जमानत मंजूर

खतौली। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह के तहसील के औचक निरीक्षण करने के बाद लेखपालों के कार्यालय में दो बाहरी लोग पकड़े गए थे, जिन्हें अपर जिलाधिकारी ने थाने भिजवाया था। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया था, जिनकी दूसरे दिन जमानत मंजूर कर ली गई। पुलिस ने गांव मढ़करीमपुर निवासी गौरव तथा गांव लाडपुर निवासी संदीप का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि पहले दिन दोनों लोगों की जमानत का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला था। शुक्रवार को उनके अधिवक्ता की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। जिस पर दोनों लोगों की जमानत को मंजूर कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed