फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage due to assault on temple priest

मंदिर के पुजारी से मारपीट के कारण आक्रोश

Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Outrage due to assault on temple priest
मंदिर के पुजारी से मारपीट के कारण आक्रोश
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव चंदन फार्म मेघा शकरपुर स्थित हरिदास मंदिर में मंगलवार देर रात नशे में धुत कुछ लोगों ने पुजारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से आक्रोशित मंदिर के साधु संतों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव चंदन फार्म मेघा शकरपुर स्थित बाबा हरिदास मंदिर के पुजारी प्रीतम दास ने तहरीर देकर बताया कि वे मंगलवार रात मंदिर परिसर में अन्य साधुओं के साथ सोए हुए थे। आरोप है कि देर रात नशे में धुत कुछ लोग मंदिर में पहुंचकर उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पुजारी से मारपीट कर दी। मंदिर में मौजूद महात्माओं ने आरोपियों का विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी गई, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी के घर दबिश दी गई, जहां आरोपी की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस बिना किसी कार्रवाई के बैरंग लौट गई। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर के महात्माओं ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच पांच दिन पूर्व लिखे गए मुकदमे को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed