फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Our top priority is to educate the new generation

नव पीढ़ी को संस्कारित करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Our top priority is to educate the new generation
खतौली जैन मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भागीरथी जैन मंदिर में आचार्य ज्ञान सागर एवं ज्ञेय सागर की प्रेरणा से धर्म शिक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कराया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ राकेश जैन ने दीप प्रज्जवलन कर करते हुए ण्मोकार महामंत्र के वाचन से हुआ। शिविर मार्गदर्शन धर्म विदुषी डा ज्योति जैन का है । शिविर संयोजक अरूण जैन ने बताया यह शिविर 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस शिविर में धर्म के मूल तत्व को समझाने के लिए सांगानेर राजस्थान से विश्रुत शास्त्री व रूपांश पधारे है । शिविर में प्रात: काल से पूजन प्रशिक्षण, दोपहर में 3 बजे से स्वाध्याय कक्षा के अलावा 4 बजे से बच्चाें की विशेष कक्षा आयोजित हुई । रात्रि मे प्रवचन सभा का आयोजन होगा। विशेष रूप से भक्तामर स्तोत्र व तत्वार्थ सूत्र की कक्षाओं का आयोजन होगा। प्रश्न मंच के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । शिविर के अंत में लिखित परीक्षा आयोजित होगी । डा ज्योति जैन ने कहा नव पीढ़ी को संस्कारित करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । संतों का मार्गदर्शन जीवन में प्रकाश लाता है। आचार्य विद्या सागर के चित्र के सम्मुख ज्ञान का दीपक प्रज्ज्वलित कर धर्म प्रभावना की कामना की गई । इस अवसर पर रामकुमार जैन, भूषण लाल, जयचंद, सतीश, मुकेश, पिंटू, अजय प्रवक्ता, पारस, पंडित सुनील, रवि, राहुल, अरूण नंगली, बबीता, अंजू, लवी, वर्षा, प्रियांशी, किशोर, संगीता, सरिता, उमंग, राजीव मुखिया, सर्वेश, दीपाली, अलका, आँचल, राकेश अंबर, नीरज जैन प्रवक्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed