फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Our capital is 330 elders who watch every fair of democracy

हमारी पूंजी हैं लोकतंत्र का हर मेला देखने वाले 330 बुजुर्ग

Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Our capital is 330 elders who watch every fair of democracy
हमारी पूंजी हैं लोकतंत्र का हर मेला देखने वाले 330 बुजुर्ग
विज्ञापन

रणवीर सैनी
मुजफ्फरनगर। मतदाता हमारे मजबूत लोकतंत्र की ताकत है। जिले में उम्र का सैकड़ा पार कर चुके 330 बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्होंने आजादी के बाद से चुनाव के हर मेले में मतदान किया। यही नहीं 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता भी 32 हजार 898 है। 18 से 19 साल के 24 हजार 705 मतदाता पहली बार अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे।
विधानसभा चुनाव में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिलेगा। छह विधानसभा सीटों पर 24 हजार 705 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। बड़ी बात यह है कि 100 वर्ष की आयु के 330 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में 90 वर्ष की आयु से ऊपर के 5155 मतदाता हैं। 80 वर्ष से ऊपर की आयु के 32 हजार 898 मतदाता हैं। इसी तरह 70 से 79 वर्ष की आयु के 87 हजार 265 मतदाता हैं। 60 से 69 वर्ष के एक लाख 80 हजार 415 मतदाता हैं। 50 से 59 वर्ष की आयु के तीन लाख तीन हजार 429 मतदाता हैं। 40 से 49 वर्ष की आयु के तीन लाख 85 हजार 740 मतदाता हैं। 30 से 39 वर्ष की आयु के पांच लाख 36 हजार 111 मतदाता हैं। 20 से 29 वर्ष की आयु के चार लाख 70 हजार 263 मतदाता हैं।
विज्ञापन

24 हजार 705 पहली बार डालेंगे वोट
जिले में 24 हाजर 705 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। ये सभी मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा मतदाता 30 से 39 वर्ष की आयु के हैं। इन मतदाताओं की संख्या पांच लाख 36 हजार 111 है। अन्य सभी आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या इनसे कम हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस बार आयोजन आयु वर्ग के हिसाब से मतदाताओं को विभाजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed