फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Orders to investigate the ongoing parking in the city, rate list will have to be put up

Muzaffarnagar News: शहर में चल रही पार्किंग की जांच के आदेश, लगानी होगी रेट लिस्ट

Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Orders to investigate the ongoing parking in the city, rate list will have to be put up
मुजफ्फरनगर। टाउनहाॅल मैदान में चल रही वाहन पार्किंग में निर्धारित शुल्क से दोगुना से भी ज्यादा वसूलने का मामला पकड़े जाने के बाद अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अब पालिका के अधीन शहर में चल रही सभी पार्किंग की जांच करने के आदेश टैक्स विभाग को दिए हैं। कोई भी पार्किंग शुल्क की लिस्ट लगाए बिना शुल्क नहीं वसूल सकेगा।
विज्ञापन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टाउनहाल में कार पार्किंग के लिए निर्धारित 30 रुपये के शुल्क से दो गुना से भी ज्यादा वसूलने का प्रकरण स्वयं पकड़ा था। ऐसे में उन्होंने ठेकेदार के द्वारा पार्किंग स्थल पर रेट लिस्ट नहीं लगाने को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई थी। ईओ ने बताया कि कर निर्धारण अधिकारी नरेश कुमार शिवालिया को निर्देशित किया गया है कि वो सभी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए रेट लिस्ट का बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित कराएंगे, ताकि वाहन पार्क करने वाले चालकों को निर्धारित शुल्क की जानकारी मिल सके और कोई भी पार्किंग ठेका कर्मी या ठेकेदार निर्धारित शुल्क से अधिक मूल्य वसूल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed