फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Order to close coaching center after school

स्कूल के बाद कोचिंग सेंटर बंद करने के आदेश

Thu, 19 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Order to close coaching center after school
स्कूल के बाद कोचिंग सेंटर बंद करने के आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव के किए जा रहे उपायों में अब शासन के आदेश पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी रोक दिया गया है। सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाओं में विद्यालय में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आने पर भी दो अप्रैल तक रोक लगा दी गई है। उधर, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के अवकाश के बाद अब कोचिंग सेंटर भी दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने पत्र जारी किया है कि दो अप्रैल तक जिलों के सभी कोचिंग सेंटर बंद किए जाए। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए यह आदेश हुआ। डीआईआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में दो अप्रैल तक कोई भी कोचिंग सेंटर नहीं खुलेगा। यदि कोई कोचिंग का कार्य करता पाया जाता है तो उसका कोचिंग का पंजीकरण निरस्त कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीआईओएस ने यह भी बताया कि प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी दो अप्रैल तक रोक दिया गया है। यह आदेश भी हुए है कि छात्र-छात्राओं के साथ अब कोई भी शिक्षक विद्यालय में नहीं आएगा। यह आदेश संस्कृत परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed