फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल और डीजल के बढते दामों का विरोध

Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Opposition to rising prices of petrol and diesel
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।

जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी और शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में कांग्रेसी डीएम ऑफिस पर पहुंचे। यहां डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को इतना बढ़ा दिया है कि किसान और मजदूर की हालत खराब हो गई है। केंद्र की भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। इन लोगों को गरीबों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया, जिसमें बढे़ दामों को वापस लिए जाने की मांग की गई। सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष विनोद चौहान, जगदीश अरोरा, गुफरान काजमी, जफर महमूद, हर्षवर्धन त्यागी, रिजवान, सगीर मलिक, सुल्तान, अहसान जमीर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed