फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to remove statue of Tikait in Allahabad

इलाहाबाद में टिकैत की प्रतिमा हटाने का विरोध

Fri, 22 Jun 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Opposition to remove statue of Tikait in Allahabad
मुजफ्फरनगर में जाम लगाकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने पर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रकाश चौक पर  जाम लगाते हुए प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।   
विज्ञापन


इलाहाबाद में किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को हटाए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रकाश चौक पर जाम लगाया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में महावीर चौक कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुंचे और सड़क पर धरना बैठ गए।
विज्ञापन


किसानों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। अधिकारियों के कहने पर भी किसान वहां से नहीं हटे। नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर हरीश भदौरिया ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि  टिकैत साहब की प्रतिमा को प्रस्ताव कर पुन: स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर प्रतिमा को स्थापित नहीं कराया गया तो जनपद में बस एवं रेल का पहिया जाम कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में  भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। भूपेंद्र राठी,  नीरज पहलवान, नीटू दुल्हेरा, कपिल सोम, योगेश शर्मा, साकिब अली, शाहिद आलम, वसीम खान, इकरार फारूखी, पंकज पचैंडा, अनुज बालियान, सुधीर पहलवान, यासीन खान, पीयूष पंवार, दीपक बालियान रहे।  

प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी भाकियू : फौजी
मंसूरपुर। भाकियू ने इलाहाबाद में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने पर प्रदेश सरकार तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की घोर निंदा की है। भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिमा नहीं लगी तो भाकियू सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी।   

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने प्रेस वार्ता में कहा कि  प्रदेश की भाजपा सरकार तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की इलाहाबाद में प्रतिमा हटाने का कार्य निंदनीय है। किसान समाज इसकी घोर निंदा करता है।

इलाहाबाद में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाना सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक है। किसान मसीहा ने अपना पूरा जीवन किसानों की हकों की लड़ाई लड़ने और उनको हक दिलवाने के लिए लगा दिया। इलाहाबाद में स्थापित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा किसान सम्मान का प्रतीक है।

भारतीय किसान यूनियन इलाहाबाद विकास प्राधिकरण तथा भाजपा सरकार को चेतावनी देते हैं कि बिना कोई देरी किए सम्मान सहित चौधरी टिकैत की प्रतिमा उसी स्थान पर लगा दी जाए। अन्यथा भाकियू पूरे देश में आंदोलन प्रारंभ कर सरकार व प्राधिकरण की ईंट से ईंट बजा देगी।

पूरे देश में किसानों का सैलाब सड़कों पर होगा। प्रदेश में यदि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। किसान बिरादरी अपने मसीहा का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं करेगी। 

इलाहाबाद में टिकैत की प्रतिमा हटाने पर भड़के किसान, हाईवे किया जाम     
रामपुर। इलाहाबाद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाने पर किसान भड़क गए। गुस्साए किसानों ने आंबेडकर पार्क के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। भाजपाइयों के होर्डिंग्स बोर्ड फाड़ दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।  

गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर पार्क आ गए। यहां हाईवे पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।


गुस्साए किसानों ने भाजपाइयों के होर्डिंग्स बोर्ड भी फाड़ दिए। उनका कहना था कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई है। अब प्रतिमा को मूल स्थान से हटा दिया गया है।अफसरों ने किसानों को हटाने का प्रयास किया, जिससे किसानों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed