फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to make big Dharamshala a temporary prison

बड़ी धर्मशाला को अस्थाई जेल बनाने के विरोध

Sat, 06 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition to make big Dharamshala a temporary prison
बड़ी धर्मशाला को अस्थाई जेल बनाने के विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी की बड़ी धर्मशाला को अस्थाई जेल बनाने की कोशिशों पर उस वक्त पानी फिर गया जब राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई। व्यापारियों ने एकत्र होकर अस्थाई जेल बनाने का विरोध किया था।

बड़ी धर्मशाला के चारों तरफ व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है। प्रशासन ने इसे ही अस्थाई जेल बनाए जाने का प्रस्ताव रख दिया था। शनिवार सुबह जेल सुपरिटेंडेंट एके सक्सेना इसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो लोगों में सुगबुगाहट हुई। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल, महेश चौहान, राजेंद्र काठी, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, अभिषेक कुच्छल राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले और अस्थाई जेल का विरोध किया। कपिल देव अग्रवाल तत्काल एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया तथा अपनी नाराजगी से अवगत कराते हुए निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में बड़ी धर्मशाला में अस्थाई जेल नहीं बननी चाहिए। अस्थाई जेल किसी ऐसे स्थान पर बनाई जानी चाहिए जहां आसपास का आवासीय वातावरण प्रभावित नहीं होता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed