कृषि कानूनों के नाम पर राजनीति चमका रहा विपक्ष : डा. सैनी
देवबंद। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि नए कृषि कानूनों के नाम पर विपक्ष किसानों को बरगलाकर अपनी राजनीति कर रहा है। किसान भी विपक्ष की चालों को समझ चुका है। इसलिए किसी के बहकावे में आना वाला नहीं है।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हितों को ध्यान में रख बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री बता चुके हैं इन कानूनों में एमएसपी खत्म नहीं होगी। संचालन जिला महामंत्री डा. पवन सवई ने किया। बैठक में डीसीबी के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, सह जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, शिवराज रोड, अनिल पुंडीर, जिला मंत्री विपिन भारतीय, जिला मंत्री पंकज त्यागी, राकेश गांगुली, संदीप शर्मा, निखिल त्यागी, अनिल त्यागी, विपिन गर्ग, सोनित कश्यप, डा. सुखपाल सिंह, उपेंद्र चौधरी, कुलदीप सैनी, वैभव अग्रवाल आदि रहे।