फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition's uproar, protest, try hard

विपक्ष का हंगामा, प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition's uproar, protest, try hard
विपक्ष का हंगामा, प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर धांधली का आरोप लगा कर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महावीर चौक और प्रकाश चौक नारेबाजी के साथ प्रशासन और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रकाश चौक पर विपक्ष ने कलक्ट्रेट जाने का प्रयास करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई। यहां डेढ़ घंटे तक टकराव की स्थिति बनी रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुबह नौ बजे ही पुलिस नाकेबंदी कर तैनात हो गई थी। ग्यारह बजे मतदान शुरू हुआ। उसी समय भाजपा प्रत्याशी वीरपाल निर्वाल और भाकियू प्रत्याशी सतेंद्र बालियान मतदान केंद्र में पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े 12 बजे सतेंद्र बालियान मतदान केंद्र से बाहर आए, उन्होंने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए वोटरों को सहायक दिए जाने का विरोध किया। वह प्रकाश चौक पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच महावीर चौक पर विपक्ष के वोटरों को वाहन से कलक्ट्रेट जाते हुए रोका गया, तो भाकियू और रालोद कार्यकर्ता ज्यादा उग्र हो गए। महावीर चौक पर पुलिस की बैरिकेडिंग को हटा कर नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पर पहुंच गए। एक बजे विपक्ष ने फिर से हंगामा करते हुए कलक्ट्रेट जाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रकाश चौक पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका, तो दोनों ओर से जोर आजमाइश हो गई। हंगामा कर रहे भाकियू कार्यकताओं ने बेरिकेडिंग तोड़ दी तथा उसे उठा कर एक तरफ फेंक दिया। जिससे यहां टकराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने उन्हें रोका। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक, धीरज लाटियान, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने सभी समझा बुझाकर शांत किया।
विपक्ष ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की
मुजफ्फरनगर। प्रशासन पर वोटरों को सहायक उपलब्ध कराने और सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगा कर विपक्ष ने महावीर चौक और प्रकाश चौक पर जमकर हंगामा किया। यहां से करीब डेढ़ बजे विपक्ष के सभी नेता महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचे और बैठक कर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा। उस समय तक विपक्षी प्रत्याशी सतेंद्र बालियान समेत 34 वोट पड़ चुके थे।
सपा कार्यालय पर संयुक्त प्रत्याशी सतेंद्र बालियान, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, आसपा जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, अनिल कुमार, सपा नेता सचिन अग्रवाल, राकेश शर्मा, साजिद हसन, आसपा नेता सईदुजम्मा आदि ने प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में चुनाव में व्यापक धांधली करने, पुलिस, प्रशासन पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। विपक्षी नेताओं ने कहा कि यहां पर लोकतंत्र की हत्या की गई है। इसलिए चुनाव का बहिष्कार किया जाता है। इस घोषणा के बाद विपक्ष ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

मंत्री संजीव बालियान ने भाई को हरवा दिया
मुजफ्फरनगर। दोपहर में ही मतदान केंद्र से बाहर आ गए विपक्ष के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद प्रशासन ने वोटरों को सहायक उपलब्ध करा कर सत्ता के दबाव में आकर भाजपा के लिए काम किया है। जिसकी शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव बालियान ने अपने भाई को हरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed