{"_id":"61f6b160edc1206bba62d8f0","slug":"opposition-of-bjp-mla-vikram-saini-broken-glass-of-convoy-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विरोध, काफिले की गाड़ी के तोड़े शीशे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विरोध, काफिले की गाड़ी के तोड़े शीशे
Sun, 30 Jan 2022 09:10 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:10 PM IST
सार
लोगों ने काफिले को गांव से निकलवाया। खतौली कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
काफिले की गाड़ी के तोड़े शीशे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली से भाजपा विधायक और प्रत्याशी विक्रम सैनी का चांद समंद गांव में विरोध किया गया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। गांव के बाहर युवाओं ने विधायक के काफिले को घेर लिया और काफी देर तक नारेबाजी की।
विज्ञापन
नाराज युवकों ने विधायक के काफिले में शामिल अपने ही गांव के प्रधान निर्मल सैनी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस बीच पुलिस और गांव के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफिले को गांव से निकलवाया। खतौली कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन