फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation of two roadways buses started on Mansoorpur and Thana Bhawan route.

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर व थानाभवन मार्ग पर रोडवेज की दो बसों का संचालन शुरू

Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Operation of two roadways buses started on Mansoorpur and Thana Bhawan route.
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने देहात के नए रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। एक बस मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर क्षेत्र व दूसरी बस को मुजफ्फरनगर से शामली जनपद के थानाभवन तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में देहात के कुछ ऐसे मार्ग हैं जहां रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन मार्गों पर बसों को चलाने के लिए काफी समय से मांग उठाई जाती रही है। इसी के मद्देनजर अब परिवहन निगम ने कुछ मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर क्षेत्र में एक बस को चलाया गया है जो मंसूरपुर से पुरबालियान, बोपाड़ा, मुबारिकपुर व जीवना तक जा रही है। दूसरी बस मुजफ़्फरनगर से पीनना, चरथावल, कुटेसरा व शामली जनपद के थानाभवन तक जाएगी। दोनों बसों के संचालन से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इन गांवों से हजारों लोग रोजाना विभिन्न कार्यों से मुजफ्फरनगर आते हैं। ये सभी डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे थे। अब रोडवेज बसों के माध्यम से ग्रामीण आसानी से आ जा सकते हैं। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed