{"_id":"6188191549ae5f782f1872c9","slug":"open-rigging-in-investigation-report-in-cold-storage-for-two-years-muzaffarnagar-news-mrt5638900106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुली हेराफेरी, दो साल से ठंडे बस्ते में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुली हेराफेरी, दो साल से ठंडे बस्ते में रिपोर्ट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर शिव चौक पर धरना मास्टर विजय सिंह मुख्यमंत्री योगी के के जांच की प्रतिलिपि देखते।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। 26 साल से आंदोलन कर रहे मास्टर विजय सिंह की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौसाना क्षेत्र की जमीन की जांच कराई। अधिकारियों ने पूर्व विधायक के खिलाफ जांच की संस्तुति की, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। जांच अधिकारी एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने जांच में पाया कि सरकारी भूमि पर ठाकुर जगत सिंह और उनके परिवार का कब्जा है।
मास्टर विजय सिंह का धरना अब शिवचौक पर चल रहा है। आठ अप्रैल, 2019 को उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में जांच की मांग उठाई थी। एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने 20 अक्तूूबर, 2019 को जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। 17 पेज की रिपोर्ट में लिखा है कि चौसाना गांव में पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह और परिवार द्वारा अपने रिश्तेदारों की जाति बदलकर अनियमितता की है। अभिलेखों को तोड़ मरोड़कर अनुचित लाभ पहुंचा कर धोखाधड़ी की गई। जिला पंचायत शामली की 35 करोड़ की संपत्ति पर गैरकानूनी कब्जा मिला था। मास्टर विजय सिंह का कहना है कि एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में कार्रवाई की संस्तुति की थी, लेकिन दो साल बाद भी पूर्व विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई है।
सरकारी भूमि रिश्तेदारों के नाम
जांच रिपोर्ट में पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह ने अपने मामा महेन्द्र सिंह, मदनपाल सिंह, कंवरपाल सिंह को फर्जी रूप से चौसाना निवासी दर्शाकर लगभग 60 बीघे भूमि के पट्टे राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराए। जबकि इनके मामा सोना अर्जुनपुर के निवासी हैं। अन्य रिश्तेदारों के नाम पर भी हेराफेरी मिली है।
विज्ञापन
जांच में यह आया सामने
प्रशासन की जांच में सामने आया है कि जिला पंचायत की 25 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है। विजय सिंह का कहना है कि जगत सिंह के भाई अजीत सिंह ने प्राइवेट प्रबन्ध समिति जयभारत इंटर कालेज की स्थापना कर अवैध कब्जा किया हुआ हैं।