{"_id":"68b35dc5cee68348a903bb95","slug":"open-merit-list-for-postgraduate-courses-released-admissions-will-be-done-till-1st-september-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-153143-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: परास्नातक की ओपन मेरिट हुई जारी, एक सिंतबर तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: परास्नातक की ओपन मेरिट हुई जारी, एक सिंतबर तक होंगे प्रवेश
Sun, 31 Aug 2025 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ओपन मेरिट जारी की गई। अभ्यर्थियों को एक सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करना होगी। वरीयता सूची में कला वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 और विज्ञान वर्ग में 70 प्रतिशत से ऊपर अंक पर दाखिला मिलेगा। कुछ पाठ्यक्रमों में खाली सीट होने की वजह से 65 प्रतिशत पर भी प्रवेश प्राप्त करना संभव होगा।
चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य केपी सिंह ने कहा बताया कि एमएसएसी उद्यान विभाग में सामान्य वर्ग को 78.40 प्रतिशत पर दाखिला मिल सकेगा। ओबीसी वर्ग में 77.92 और एससी वर्ग को 69.74 प्रतिशत पर कटऑफ पहुंची। एमएससी मृदा विज्ञान में 77 प्रतिशत पर दाखिला मिल सकेगा। एग्रोनॉमी में खाली सीट होने की वजह से कटऑफ 66.65 प्रतिशत पर रही। रसायन में भी 60 से 65 प्रतिशत रहीं।
सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि एमए पाठ्यक्रम में इतिहास में 59.9 प्रतिशत, राजनीति विज्ञान में 58.63 प्रतिशत, भूगोल में 62.23 प्रतिशत, अंग्रेजी में 57.7 प्रतिशत, अर्थशास्त्र में 52.23 प्रतिशत पर कटऑफ पहुंची। उन्होंने बताया कि एक सिंतबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।