{"_id":"57a4eabd4f1c1ba8672b9813","slug":"open-defecation-free-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच मुक्त गांव बनाने का बीड़ा उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच मुक्त गांव बनाने का बीड़ा उठाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांव का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शुक्रवार को एसडीएम व बीडीओ ने गांव स्याली व हुसैनपुर में सुबह ही पहुंचकर खुले में शौच करने जाने वाले ग्रामीणों के मेन रास्ते पर खड़े होकर खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। क्षेत्र के गांव जमालपुर नीला व रामराज को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है। वहीं जमालपुर नीला के ग्रामीणों ने कुछ ग्रामीणों द्वारा खुले में शौच जाने की शिकायत तहसील दिवस में की थी। शुक्रवार को 6 बजे एसडीएम उमेश कुमार मिश्र व बीडीओ विजय प्रताप यादव गांव स्याली व हुसैनपुर में पहुंच गए।
दोनों अधिकारी गांव के मेन रास्ते पर खड़े हो गए जिनको देखकर शौच जा रहे ग्रामीण हतप्रभ रह गए। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को रोककर खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों व सरकार द्वारा प्रत्येक गांव को खुले में शौच करने से मुक्त करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों को शीघ्र ही शौच मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम व बीडीओ ने गांव हुसैनपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में छापेमारी की तो, स्कूल में ताला लटका मिला और अध्यापक समय होने पर भी नहीं आए। वहीं गांव स्याली के प्राथमिक विद्यालय का इंचार्ज स्कूल खुलने के बाद गैरहाजिर पाया गया तथा स्कूल में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। एसडीएम ने दोनों स्कूलों के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए लिखित पत्र भेजा है।