{"_id":"64c253cc88e29cdc0d0a394e","slug":"only-son-killed-farmer-devendra-for-not-getting-pocket-money-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-4396-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जेब खर्च नहीं मिलने पर इकलौते बेटे ने की थी किसान देवेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जेब खर्च नहीं मिलने पर इकलौते बेटे ने की थी किसान देवेंद्र की हत्या
विज्ञापन
भौरा कलां पुलिस की गिरफत में हत्यारोपी।
- गांव गढ़ी नौआबाद गांव में 19 जुलाई को कर दी गई थी देवेंद्र की हत्या
- आरोपी बेटे सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया वारदात का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव गढ़ी नौआबाद निवासी किसान देवेंद्र की हत्या उसके इकलौते बेटे प्रशांत ने गांव के ही चाचा-भतीजे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने प्रशांत और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के मुताबिक आरोपी प्रशांत ने बताया कि वह गांव के कपिल के साथ मेरठ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता देवेंद्र पढ़ाई और अन्य जेब खर्चे देने में हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था। इसी कारण उसने साथी कपिल के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रचा। कपिल के चाचा अजेंद्र पर लाखों रुपये का कर्ज था। प्रशांत ने कर्ज उतारने का लालच देकर अजेंद्र को षडयंत्र में शामिल कर लिया।
19 जुलाई को वह अपने पिता देवेंद्र को सिसौली स्थित बैंक में ले गया। बैंक से लौटते हुए दोनों पहले खेत पर पहुंचे। खेत पर पहले से ही चाचा-भतीजे मौजूद थे। आरोपियों ने देवेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों गांव लौट आए। शाम को लोगों को खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी प्रशांत, कपिल और अजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पिता की हत्या करने में नहीं कांपे बेटे के हाथ
जिस बेटे की उंगली पकड़कर पिता ने चलना सिखाया, उसी ने उनकी जिंदगी छीन ली। गढ़ी नौआबाद निवासी देवेंद्र संपन्न किसान था। इकलौते बेटे प्रशांत का लालन-पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रशांत का भविष्य संवारने के लिए उच्च शिक्षा के लिए मेरठ भेजा, ताकि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर उच्च स्तर की नौकरी प्राप्त कर सके। देवेंद्र ने अपनी मेहनत के बल पर गांव में कृषि भूमि खरीद ली थी। उसकी तमन्ना की कि बेटा भी उसकी तरह ही कठोर मेहनत कर कामयाबी हासिल करें। मगर, प्रशांत जेब खर्चे न मिलने से इतना गुस्सा था कि पिता की हत्या करने जैसा कदम उठा लिया। पिता की हत्या करते वक्त उसके हाथ नहीं कांपे।