फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Online registration for admission to Masters classes begins

Muzaffarnagar News: परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Thu, 17 Aug 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Online registration for admission to Masters classes begins
- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय : 31 अगस्त अंतिम तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरु कर दिए गए। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

विवि से संबद्घ जिले के सभी महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के बाद अब परास्नातक, एमएड, एलएलएम, बीपीएड और एमपीएड स्तर के सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश की ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्रवेश समन्वयक और चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बाद अभ्यर्थी पंजीकरण का प्रिंटआउट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पाठ्यक्रम से संबंधित महाविद्यालयों में पंजीकरण कराएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश होंगे। प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही पंजीकरण के प्रिंटआउट एवं प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड के साथ अभ्यर्थी संबंधित महाविद्यालय में पंजीकरण कराएगा। वहीं, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्नातक के विभिन्न संकाय की सीट खाली

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के चारों महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि समाप्त होने के बावजूद भी विभिन्न संकायों में कई सीट खाली हैं। चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज में बीएससी बायो की आठ, बीएससी गणित की 30 और बीकॉम की 31 सीटें खाली है। डीएवी पीजी कॉलेज में सभी संकाय की सीटें भर गई है, गणित ग्रुप की 98 सीटें खाली है। एसडी डिग्री कॉलेज में बीएससी गणित की 93, बीए की 20 और बीकॉम की 20 सीटें खाली है। जैन कन्या पीजी कॉलेज में बीए की सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed