फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Online betting found running in history-sheeter's house

Muzaffarnagar News: नोएडा, रुड़की के लिए खास ... मुजफ्फरनगर - हिस्ट्रीशीटर के घर चलता मिला ऑनलाइन सट्टा

Thu, 08 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Online betting found running in history-sheeter's house
- पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बचन सिंह काॅलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों का सत्यापन करने पहुंची पुलिस को आरोपी तो घर नहीं मिला, लेकिन उसके घर पर ऑनलाइन सट्टे का धंधा चलता मिला। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रति माह ठिकाना बदल कर रहने वाले आरोपियों से फर्जी आईडी पर आठ सिम, तीन मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया।

नई मंडी कोतवाली पुलिस बुधवार को बचन सिंह काॅलोनी में हिस्ट्रीशीटर अंकुर के घर उसकी गतिविधि का सत्यापन करने के लिए पहुंची थी। वह तो नहीं मिला, लेकिन उसके घर पर चार संदिग्ध युवक मौजूद मिले। शक के आधार पर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम शाहरुख निवासी नोएडा, चंदन कुमार निवासी छिजारसी काॅलोनी सेक्टर 71 नोएडा, सुहेल खान निवासी छिजारसी काॅलोनी सेक्टर 63 थाना सेक्टर 71 नोएडा, सत्यम थपलियाल निवासी शक्ति विहार कालोनी रुड़की बताए। जांच में उनके पास से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, फर्जी आईडी पर आठ सिम, दो हजार की नकदी मिली।
विज्ञापन

चारों आरोपी ऑनलाइन सट्टा खिलाने का धंधा करते हैं। वह हर माह अपने रहने का ठिकाना बदल देते थे। ताकी उन पर शक न हो और उनका ऑनलाइन सट्टे का धंधा बदस्तूर चलता रहे। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर अंकुर के मकान को दस हजार रुपये में किराए पर लिया हुआ था। अंकुर यहां न रह कर रुड़की में रह रहा है। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed