फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One youth killed in road accident, two seriously injured

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
One youth killed in road accident, two seriously injured
तीनों बुढ़ाना क्षेत्र में स्वीमिंग पूल में स्नान करने आए थे
विज्ञापन

लौटते वक्त बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर कैंटर से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर कैंटर से टकराकर बाइक सवार बागपत के गांव निरपुड़ा गांव निवासी युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों बुढ़ाना क्षेत्र में स्वीमिंग पूल में स्नान करने आए थे। स्नान करने के बाद गांव लौट रहे थे। घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। उधर, हादसे के बाद कैंटर मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव निरपुड़ा के रहने वालेे सचिन (20) पुत्र रामनाथ, अंकुश (20) पुत्र ऋषिपाल व अंकुश (19) पुत्र सतपाल बाइक से मंगलवार को बुढ़ाना क्षेत्र में स्वीमिंग पूल में स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करने के बाद तीनों युवक एक ही बाइक लौट रहे थे। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर स्पोर्ट्स एकेड़मी के पास उनकी बाइक कैंटर से टकरा गई। तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन और अंकुश को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने अंकुश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। कैंटर का चालक फरार है। घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। घटना की तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed