फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One person died in suspicious circumstances

Muzaffarnagar News: गांधी कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Sat, 17 Dec 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One person died in suspicious circumstances
देवबंद। नगर की गांधी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की बेटी ने रिश्तेदारों पर ही जहर देकर पिता को मारने का आरोप लगाया है, साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की शनिवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मामले में मृतक की बेटी पिंकी का ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी निवासी कुछ रिश्तेदार शनिवार को घर आए थे। जिनसे पैसे के लेनदेन को लेकर पिता की कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने चाय में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिता को पिला दिया। जिसके कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। वहीं, इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed