{"_id":"60c108e08ebc3e842d28195c","slug":"one-patient-died-22-newly-infected-muzaffarnagar-news-mrt542019515","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मरीज की हुई मौत, 22 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मरीज की हुई मौत, 22 नए संक्रमित
विज्ञापन
एक मरीज की हुई मौत, 22 नए संक्रमित
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामले में जनपद लगातार बेहतरी की ओर अग्रसर है। 24 घंटे में जनपद के 78 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए, जबकि नए केस की संख्या महज 22 रही। हालांकि एक मरीज की मौत भी हुई है। जनपद में कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी अब घटकर 382 ही रह गया है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में अब लगातार सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के 1277 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से केवल तीन लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तीन लोग एंटीजन टेस्ट और 15 लोग प्राइवेट लैब से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अन्य मरीज जनपद से बाहर रहते हुए संक्रमित हुआ है, जिसका उपचार जनपद में ही चल रहा है। वहीं, बुधवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 30409 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 29763 लोग ठीक हो चुके हैं। जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर महज 382 ही रह गई है।