{"_id":"64e7401cb0243ecd660a7406","slug":"one-more-dengue-patient-found-total-nine-cases-now-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-6080-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेंगू का एक और मरीज मिला, अब कुल नौ मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेंगू का एक और मरीज मिला, अब कुल नौ मामले
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रही डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शहर से लेकर देहात तक घर-घर में बुखार के मरीज मिल रहे है। अब एक और मरीज डेंगू पॉजीटिव पाया गया। अब डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या नौ हो गई है।
मच्छर का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। वायरल बुखार के साथ-साथ अब डेंगू भी अपना असर दिखा रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना बुखार के 350 से अधिक मरीज उपचार ले रहे है। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं, देहात क्षेत्र में भी घर-घर में बुखार के मरीज है।
जिला मलेरिया की टीम गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जिले में एक मरीज डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। अब डेंगू मरीजों की संख्या नौ पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर हमेशा घर के अंदर पनपता है। इसलिए घर के अंदर कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें।
विज्ञापन
गांव अथाई में चलाया अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने मोरना ब्लॉक के गांव अथाई में अभियान चलाया। गांव में एंटोमोलाजिकल सर्विलांस का कार्य किया गया। जिस जगह जल भरे पात्र मिले, उन्हें खाली कराया गया। इसी के साथ ज्वर रोगियों की टेस्ट कार्ड द्वारा जांच कराई गई। वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए हैंड बिलों का वितरण किया गया।